हरदीप सिंह रैना ने जिला प्रशासन से सरायपाली में कोविड-19 अस्पताल शुरू करने की मांग की.
सरायपाली समाचार करो ना संकट को देखते हुए जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर सरायपाली में आधिकारिक रूप से 75 बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल बनकर तैयार है सरायपाली नगरपालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना ने जिला प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द सरायपाली में कोविड-19 अस्पताल को शुरू किया जाए, ताकि सरायपाली बसना के आसपास के कोरोनावायरस के पॉजिटिव पेशेंट का इलाज सरायपाली में ही किया जा सके.
नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया की लगभग 2 हफ्तों से कोविड-19 सेंटर सरायपाली के ग्राम के केजुआं में बनकर तैयार है अगर जिला प्रशासन वहां पर स्टाफ उपलब्ध करवा दे तो कोविड-19 चालू किया जा सकता है जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द कोविड-19 सेंटर सराईपाली शुरू किया जाना चाहिए जिससे ना सिर्फ प्रशासन को कोविड-19 पेशेंट को रिफर करने की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा बल्कि स्थानीय पेशेंट को 110 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय कोविड-19 सेंटर जाने के बजाए यही पर इलाज की सुविधा मिल पाएगी.
कुछ लोग रायपुर या महासमुंद रेफर किए जाने के डर के कारण करोना संक्रमित होने के बावजूद अपनी जांच नहीं करा रहे हैं सरायपाली में इलाज शुरू होने से वे लोग भी निडर होकर कोविड-19 की जांच कराने को सामने आएंगे.
सभापति रैना ने कहा कि हम कलेक्टर महासमुंद एवं जिला चिकित्सा अधिकारी महासमुंद से अनुरोध करते हैं कि वह जल्द से जल्द सराईपाली कोविड-19 सेंटर को शुरू करें जिससे कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने हेतु हम और सशक्त होंगे हम सब मिलकर कोरोनावायरस को हराने में कामयाब होंगे.
हरदीप सिंह रैना ने कहा इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव को पत्र लिख कर भी मांग करेंगे.