लॉकडाउन में मीटिंग कर रहे थे ग्रामीण, 7 लोगों को घेराबन्दी कर पुलिस ने पकड़ा, लॉकडाउन उल्लंघन करने वालो के ख़िलाफ दर्ज हुआ मामला.
सरायपाली पुलिस ने 27 सितम्बर को लाकडाउन उल्लंघन कर गाँव में मीटिंग करने वालों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम पलसापाली में कुछ व्यक्ति लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए पलसापाली चौक पर बिना मास्क लगाये घर से बाहर निकलकर इकट्ठा होकर आम जगह में मिटींग कर रहे थे. जिसकी सुचना पर घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी किया गया. जहां आरोपी 1. विजय पटेल पिता तुलसीराम पटेल उम्र 37 साल साकिन केदुवां , 2. मोहन साहू पिता प्रेमराम साहू उम्र 50 वर्ष सा. पलसापाली ,3. सदाधर यादव पिता शिवलाल यादव 53 वर्ष साकिन केदुवां ,4. श्रवण चौहान पिता नेहरू लाल चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन केदुंवा , 5. तुलाराम पिता गंगाराम डड़सेना उम्र 19 वर्ष साकिन पलसापाली ,6. रमेश भोई पिता बंशीलाल भोई उम्र 45 वर्ष साकिन केदुवां , 7. सुदर्शन श्रीवास पिता गंगाधर श्रीवास उम्र 29 वर्ष साकिन केदुवां थाना सरायपाली पलसापाली चौक में कंटेनमेंट जोन को लेकर जारी घोषित आदेश का उल्लंघन करते बैठे मिले.
उक्त आरोपीगण द्वारा उक्त लाकडाउन आदेश का उल्लंघन करते हुये कोरोना वायरस से मानव जीवन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करना एवं संक्रमण फैलाने का प्रबल संभावना उत्पन्न करने पर धारा 188, 269,270,34 भादवि एवं एपिडेमिक डीसीज एक्ट 1897 की धारा 3 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.