ट्रांसफर होने के बावजूद स्थानान्तरित जगह पर नहीं जाने वाले जनपद के एक बाबू को जिला पंचायत सीईओ ने आज तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...
ट्रांसफर होने के बावजूद स्थानान्तरित जगह पर नहीं जाने वाले जनपद के एक बाबू को जिला पंचायत सीईओ ने आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि पत्थल गाँव जनपद पंचायत में वर्षों से पदस्थ नवरत्न सँवारू बाबू को एक महीने पहले मनोरा जनपद ट्रांसफर किया गया था लेकिन एक महीना हो जाने के बाद भी उसने जॉइन नही किया जबकि कोरोना काल मे अनावश्यक छुट्टी में रहने पर रोक लगा दी गयी है ।कई बार जॉइन करने के उसे निर्देश दिए गए लेकिन बार बार निर्देश की अवहेलना होती रही लिहाजा आज उसे सस्पेंड कर दिया गया।
आपको बता दें कि उंक्त बाबू कई सालों से पत्थल गाँव जनपद में बड़े बाबू के पद पर पदस्थ था जिसको लेकर लगातार शिकायते की जा रही थी ।शिकायतों के बाद एक महीना पहके उसे पत्थल गाँव जनपद से मनोरा भेज दिया गया था।
अन्य सम्बंधित खबरें