बेटी बचाओ का नारा नहीं यह चुनौती थी : राहुल बग्गा यूथ कांग्रेस सराईपाली
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में लगातार बेटियों के साथ हैवानियत होते आ रही है जिसका जीता जागता उधारण उत्तरप्रदेश बन चुका है. हाथरस में दरिंदगी की शिकार 15 दिनों से जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रही रही पीड़िता ने कल सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, मेरी मांग है दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए.
बेटी के साथ बर्बरतापूर्ण गैंग-रेप हुआ, उसकी रीढ की हड्डी तोड़ दी गई, जुबान काट दी गई. क्या यही है अच्छे दिन. केरल में हथिनी की मौत पर मातम मनाने वाले, हाथरस में दलित बेटी के गैंगरेप से मौत पर मौन क्यों है.
उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे वा बेटी की आत्मा को शांति दे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें