महिला एसआई की दबंगई ने पार की हद... नाबालिग बच्ची को माँ बाप के सामने ही चप्पल से पीटा ...छत्तीसगढ़ की इस जिले की है घटना..
मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाने का है ।बताया जा रहा है कि कांसाबेल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची लापता हो गयी थी जिसे कल पूलिस ने अम्बिकापुर से बरामद कर लिया और उसे पूछ ताछ के लिए कांसाबेल थाना ले आये लेकिन कांसाबेल में महिला पुलिस अधिकारी नही होने के कारण बच्ची को 161 का बयान लेने के लिए कसाबेल से कुनकुरी थाना लाया गया ।
कुनकुरी थाने में महिला एसआई के द्वारा जब नाबालिग से पूछ ताछ शुरू की गई उसी दौरान नाबालिग के किसी जवाब से महिला एसआई को इतना गुस्सा आया कि वह नाबालिग को उंसके माता पिता के सामने ही चप्पल से पीटना शुरू कर दिया ।लड़कीं के माता पिता ने हमारे कैमरे के सामने बताया कि वे महिला एसआई के सामने हाथ जोड़ते रहे ,मिन्नतें करते रहे लेकिन एसआई का दिल नही पसीजा और वह बच्छी को आरोपी की तरह पिटती रही ।आखिर में बच्ची के घरवालो ने थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर अन्य पूलिस अधिकारों भी पहुंचे और मीडिया के लोग भी। मीडिया के सामने नाबालिग के घरवालो ने उनके सामने उनकी बच्ची के साथ हुई मारपीट की पूरी कहानी बयां करने लगे ।
खबर है कि बात एसपी तक पहुँच गयी है और इस मामले में महिला एसआई के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो सकती है।हांलाकि इस सम्बंध में जब हमने एसपी बालाजी राव से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अबतक उनके पास इस मामले में कोई लिखित शिकायत नही मिली है ।शिकायत आने पर मामले की जाँच की जाएगी ।