कोरोना काल में भी स्वैच्छिक रक्तदान में युवा वर्ग लें रहें ब... - CG Sandesh

कोरोना काल में भी स्वैच्छिक रक्तदान में युवा वर्ग लें रहें बढ़-चढ़कर के हिस्सा।

जगन्नाथ यादव. सरायपाली::- रक्तदान सेवा समिति के द्वारा चलाएं गये स्वैच्छिक रक्तदान मुहिम करने वाले रक्तदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। सितम्बर महिने में 120 से भी ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया इनमें अधिकांश युवा हैं, जो कहीं से भी सूचना मिलने पर रक्तदान करने तत्काल पहुंच जाते हैं। इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।

संचालक लोकेश सिंह ने बताया कि समिति संस्थापक मुस्तफिज आलम एवं पुरूषोत्तम प्रधान के मार्गदर्शन में रक्तदान सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरुकता अभियान के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त मुहैया कराने को लेकर समिति नि:स्वार्थ मदद कर रही है, ज़रूरतमंदों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराने में समिति संचालक पद्मन पटेल एवं रितेश साहू के अगुवाई में उनकी टीम पूरी कर्मठता के साथ कर रही है, समिति के वरिष्ठ सदस्य पंकज मेश्राम और उमेश सामल जी ने बताया कि ब्लड ज़रूरतमंदों के फोन आने पर उन्हें निःशुल्क ब्लड अथवा रक्तदाता उपलब्धता के साथ कोरोना से बचने के लिए उपायों के बारे में भी जानकारी और जन-जागरूकता फोन माध्यम से दिया जा रहा है.

समिति के सदस्य गोपाल राजपूत एवं अनीश सुरजाल जी के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ की कोरोना काल के प्रारंभ में रक्तदाताओं की थोड़ी सी अभाव होने लगी जिसे समिति गंभीरता से लेते हुए समिति ने ऑनलाइन समीक्षा की जिसके अंतर्गत निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में भी ब्लड के ज़रूरतमंदों को किसी भी हालात में ब्लड अथवा रक्तदाताओं का अभाव नहीं होने देना है इसीलिए समिति के समस्त सदस्य जी जान से इस कार्य में लग गए और आज स्थिति यह है कि कोरोना काल में भी प्रतिमाह 130 से 160 ज़रूरतमंदों को निशुल्क ब्लड अथवा रक्तदाता उपलब्ध कराती आ रही है। इसी कार्य में मुख्य रूप से प्रवीण प्रधान, आदित्य मोहन पंडा, सुनील सागर, विनय राणा, मायाराम साहू, मोहन यादव, ओमप्रकाश बघेल, पुरूषोत्तम यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, गुमान सिंह, देवराज लोहा, धर्मेंद्र तांडी, अनूप तांडी, अजय टंडन, भेसकुमार नायक, सोहन सिदार, सुमित विशाल, हेमलाल वर्गे, विक्की विशाल, डूमेश राणा, कमलेश पटेल, डोलामणी राणा, जगन्नाथ साहू, पूर्णचन्द पटेल, हेमनाथ सिदार एवं अन्य सेवाभावी संचालक रक्तदान क्षेत्र में कार्य के साथ-साथ रक्तदान क्षेत्र में जन-जागरूकता पर भी कार्य कर रहें हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें