घर से भगाकर शादी करने जा रहे प्रेमी जोड़ा सड़क हादसे में घायल, पहुंचे अस्पताल.
दुर्ग. जिले में दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमे तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक प्रेमी जोड़ा था जो घर से भागकर शादी करने निकला था. फिलहाल दोनों अब अस्पताल में हैं. इनके आलावा एक अन्य बाइक सवार युवक को भी चोट आई है. बाइक की आमने-सामने की टक्कर में प्रेमी जोड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.
घटना अंडा रिसामा मोड़, चौहान तलाब के पास की है, जहां सड़क के मोड़ के कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई. प्रेमी-प्रेमिका वाली बाईक सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी, जिसके लड़का-लड़की चोटिल हो गये।
जानकारी के मुताबिक आलबरस गांव के हेश कुमार ठाकुर अपनी प्रेमिका को घर से भगाकर ले जा रहा था, दोनों का इरादा किसी सुरक्षित जगह पर पहुंच कर मंदिर में शादी करने का था, इसी चक्कर में वो दोनों बाइक से रिसामा की तरफ जा रहे थे, जहाँ रास्ते में तामेश्वर वर्मा अपनी बाइक पर दोस्त हरनारायण यदु के साथ दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.
टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गये, वहीं हेशकुमार ठाकुर, उसकी गर्लफ्रेंड और तामेश्वर युद गंभीर रूप से चोटिल हो गये, वहीं घटना के बाद हरनारायण मौके से फरार हो गया. पुलिस को जब ये बात पता चली तो उसे जंगल से खोज निकाला गया.
पूछताछ करने युवक को थाने लाया गय यहां भी टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर युवक फरार हो गया. हालांकि दो घंटे बाद फिर इसे पकड़ लिया गया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.