आबकारी विभाग के अधिकारी पर महिलाओं के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप, घर में रखी नगदी भी निकाल ली गई.....
आबकारी अधिकारी डीओ महासमुंद सहित महासमुंद और सरायपाली के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर घर में घुस कर दो व्यक्ति सहित महिलाओं के साथ मारपीट एवं घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है. जिसकी शिकायत सिंघोड़ा पुलिस में की गई है.
शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता निवासी चिवराकुटा ने बताया कि महासंमुद और सरायपाली आबकारी विभाग के 20 से 25 लोग उसके छोटे भाई और उसके साथ मारपीट किये. एवं घर में तोड फोड किया गया. एवं घर के सभी सदस्यों का बिना किसी कारण के फोन छिन लिया गया है.
शिकायत कर्ता ने बताया कि उसके घर के आलमारी से जिसमें गैस ऐजेसी और दुकान के बिक्री का पैसा 3,86,000 रू शब्दों में (तीन लाख छिआसी हजार रू) निकाल लिये है. पैसा के साथ अलमारी में एक मोबाईल फोन भी था.
शिकायतकर्ता ने बताया है कि आबकारी अधिकारी को कहा गया था कि मेरें आलमारी में पैसा रखा हुआ था, जो आलमारी सें गायब है. बोलने पर बिना किसी कर्मचारी को चैक करवाए बगेरे उन्होंने बिना किसी को बुलाकर किसी का भी चेक किए बिना यहाँ से चल दिए. जिस पैसा का अभी तक पता नहीं है और बिना पंचनांमा किए शिकायतकर्ता के पिता को ले जाया गया है.
शिकायत में बताया गया कि अधिकारीयों को घर में किसी प्रकार का मादक द्रव्य प्राप्त नहीं हुआ है, आबकारी विभाग के द्वारा उनके पिता के खिलाफ 34/2 का झुठा केश बनाया गया है. जिसकी सुचना कलेक्टर महासमुंद को दुरभाष के माध्यम से दिया गया है. जिस पर कलेक्टर द्वारा एफ.आई.आर. करने कि सलाह दिया गया.
बताया गया कि उनके घर के बगल में जो कि लोकनाथ बी पात्रों विद्यालय है वहाँ भी बिना किसी को सुचना दिए स्कुल का शटर का ताला तोड़कर अन्दर रखे समान को हानि पहुँचाया गया है. जिसपर कार्यवाही की मांग की गई है.