अभी नही खुलेंगे स्कूल..!कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देख... - CG Sandesh

अभी नही खुलेंगे स्कूल..!कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल..प्रत्येक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों तक सूचना देने का आदेश..


दिल्ली।राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को इस महीने की 31 तारीख तक बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। साथ ही जरूरत के हिसाब से पुराने दिशानिर्देशों के अनुसार, शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल बुलाया जा सकता है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से कल औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। इससे पहले सभी स्कूलों को पांच अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर तक सभी सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट, नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बारे में स्टाफ, अभिभावकों और छात्रों को फोन कॉल, एसएमएस या अन्य माध्यमों से जानकारी देकर उन्हें सूचित करें।


अन्य सम्बंधित खबरें