रात को घूमने जा रहा हूं बोलकर अपने दोस्त के साथ घर से निकले ... - CG Sandesh

रात को घूमने जा रहा हूं बोलकर अपने दोस्त के साथ घर से निकले युवक की 2 दिन बाद नाले में मिली लाश.

आज ग्राम सिरपुर सीरबोड़ा के मध्य नाले के नीचे एक युवक का शव मिला है. इसकी सुचना पर पुलिस टीम पहुंची मौके वारदात पर पहुंच चुकी है. ग्रामीणों एवं पुलिस विभाग के जानकारी मुताबिक राजेश बाघ ग्राम सिरपुर अपने दोस्त के साथ दो दिन पूर्व रात्रि 9:00 बजे घूमने जा रहा हूं बोलकर अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था.

और दो दिन गुजर जाने के बाद उसके घर वापस नहीं आने से घरवालों ने युवक को ढूंढना चालू किया. ढूंढते हुए सिरबोडा एवं सिरपुर के मध्य नाले के पास पानी के अंदर युवक का शव मिला. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर सबको पीएम के लिए रवाना कर चुकी है. मौत का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है मरने का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है.

इधर मामले में थाना सरायपली थाना प्रभारी से बात करनें पर बताया कि प्रथम दृष्टिकोण से दुर्घटना की आशंका बताई जा रही है. बताया गया कि इस मामले 2 व्यक्ति थे जिसमे से एक व्यक्ति भावेश के सिर में चोट आई है और कुछ नही बता पा रहा है. पुलिस ने बताया कि युवक के ठीक होने पर ही घटना का जानकारी मिल पाएगा फिलहाल बताया कि किसी वाहन के ठोकर मारने से भी हादसा हो सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें