ओडिशा: महादेव मंदिर में कुत्ते को घुमाना शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के महादेव मंदिर के परिसर में कुत्ते को घुमाना एक शख्स को महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कहा गया है कि व्यक्ति की पहचान कर ली गई है. व्यक्ति का नाम तूफान सामन्त्रे है. ओयूपी कानून (Odisha Urban Police Act) के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सामन्त्रे शुक्रवार को श्री बकेरेश्वर महादेव मंदिर के एक संरक्षित स्मारक के पास अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलते हुए फोटो खिंचवा रहा था.
कमिश्नरेट पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को सलाह दी है कि वो पालतू जानवरों को घुमाते समय अपनी जिम्मेदारी को समझें. गौरतलब है कि वायरल होने वाली तस्वीर में व्यक्ति एक कुत्ते को घुमा रहा है. तस्वीर में कुत्ता मंदिर परिसर में मल त्याग करते दिखाई दे रहा है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें