कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों के पालन को ... - CG Sandesh

कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के ब्रॉडकास्ट/टेलीकास्ट चुनाव प्रचार की समय-सीमा को बढ़ाकर दोगुना किया गया.

भारतीय निर्वाचन आयोग में वर्तमान कोविड-19 महामारी के आलोक में सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन हेतु प्रसार भारती के परामर्श के उपरांत बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सभी राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दलों हेतु आकाशवाणी और दूरदर्शन पर ब्रॉडकास्ट/टेलीकास्ट चुनाव प्रचार की समय सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के संबंध में राष्ट्रीय और राजनीतिक दलों के  ब्रॉडकास्ट तथा टेलीकास्ट समय-सीमा को बढ़ाए जाने के संबंध में आयोग द्वारा 9 अक्टूबर को जारी आदेश संख्या 437/टीए-एलए/1/2020/ को यहां आम जनता हेतु संलग्न किया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें