news-details

NEET 2020 परीक्षा के परिणाम घोषित, ओडिशा के शोएब आफताब ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA ने शुक्रवार को नीट 2020 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल कुल 13 लाख 67 हज़ार अभ्यर्थी नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 7 लाख 71 हज़ार 500 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए। सफल हुए छात्रों का प्रतिशत 56.44 है। ओडिशा के शोएब आफताब ने 720 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिल्ली की आकांक्षा सिंह भी 720 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं।

इस साल त्रिपुरा से सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि देश में पहली बार मेडिकल के लिए एक परीक्षा हुई है। नीट टॉपर शोएब ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। लॉकडाउन में मिले अतिरिक्त समय का उन्होंने सदुपयोग किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया।




अन्य सम्बंधित खबरें