आईएनएस चेन्नई से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण - CG Sandesh

आईएनएस चेन्नई से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अरब सागर में एक लक्ष्य पर निशाना लगाया। मिसाइल ने उच्च-स्तरीय और अत्यंत जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक भेद दिया। ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता को सुनिश्चित करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ, ब्रह्मोस कंपनी और भारतीय नौसेना को शुभकामनाएं दीं। रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर जी. सतीश रेड्डी ने भी इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों और इस प्रक्षेपास्‍त्र के निर्माण से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें