Big Diwali Sale: दिवाली से पहले Flipkart की सेल पर ग्राहकों ... - CG Sandesh

Big Diwali Sale: दिवाली से पहले Flipkart की सेल पर ग्राहकों को मिलेगा डिस्काउंट और कैशबैक

फेस्टिव सीजन की शुरुआत में बिग बिलियन डेज सेल से उत्साहित कंपनी ने दिवाली पर भी सेल लाने का फैसला किया है।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट दिवाली से पहले अपनी नई सेल ला सकती है, जिसके लिए कंपनी ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी हैं। फेस्टिव सीजन की शुरुआत में बिग बिलियन डेज सेल से उत्साहित कंपनी ने दिवाली पर भी सेल लाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपनी बिग दिवाली सेल शुरू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि कंपनी नवंबर के पहले हफ्ते में 3 तारीख से इस सेल की शुरुआत कर सकती है। फिलहाल अमेजन की सेल लगातार एक महीने तक चलेगी।

कंपनी की बिग बिलियन डेज सेल खत्म हो गई है। इस दौरान कंपनी ने कई सारे नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस दौरान कंपनी ने केवल 20 मिनट में स्मार्टफोन की डिलीवरी करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं लद्दाख के दूरस्थ इलाकों में भी कंपनी ने सामान को डिलीवर किया था।

कंपनी की बिग दिवाली सेल में सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल फोन पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिलने वाला है। इन कंपनियों में ऐप्पल, गूगल पिक्सल, सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों के फोन भी शामिल होंगे। कंपनी ने देश के बड़े बैंकों से दिवाली सेल के लिए भी टाईअप कर लिया है। इस दौरान एसबीआई के ग्राहकों को तुरंत 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। HDFC बैंक के कार्ड पर भी शॉपिंग करने पर इतना ही डिस्काउंट मिलेगा। वहीं ICICI, Axis और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को डिस्काउंट व कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने यूपीआई के जरिए पेमेंट करने के लिए पेटीएम के साथ भी करार किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें