news-details

किसानों के रकबा कटौती मामले में पूर्व विधायक जूदेव ने कलेक्टर को लिखा पत्र, किसानों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनवाई की मांग.. किसान भी आक्रोशित..!

प्रदेश में इन दिनों किसानों के रकबा में कटौती का मामला काफी गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में आज चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसान इस समस्या के लिए उग्रआदोलन करने की तैयारी में है।

पूर्व विधायक जूदेव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विकास खंड डभरा एवं मालखरौदा के किसानों का राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा रकबे में कटौती किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार के दबाव में राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा विगत वर्ष आनन-फानन में किसानों के रकबे में कमी कर दी थी। ताकि सरकार को कम से कम धान खरीदना पड़े। जिसके कारण किसानों को काफी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं वर्तमान में गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों की रकबा का पंजीयन किया जा रहा है, लेकिन पटवारियों द्वारा स्थल निरीक्षण का गलत रिपोर्ट दर्शाते हुए खेत में लगे धान की फसल को चना, मूंग, उड़द, मक्का, तिल, अरहर, मूंगफली की खेती दर्शाते हुए किसानों का रकबा कम कर रहे है। साथ ही खेत की मेड-पार के बहाने भी अधिक रकबा काटा जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के उक्त कृत्य से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके लिए किसान उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है। जिसके चलते चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।




अन्य सम्बंधित खबरें