खबर लगने के बाद स्कूल में  पहुँचे थे अधिकारी, पेड़ो के अवैध क... - CG Sandesh

खबर लगने के बाद स्कूल में पहुँचे थे अधिकारी, पेड़ो के अवैध कटाई के मामले में शुरू हुई जांच.

कल सीजी संदेश डाट कॉम ने सरायपाली जनपद अन्तर्ग ग्राम पंचायत प्रेतन्डीह के बगइजोर में हरे भरे पेड पौधे का काटे जाने का खबर प्रकाशित किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने कल ही जांच के लिए एक टीम गठित कर प्राथमिक शाला स्कूल बगइजोर भेजा गया. जहां एसडीएम सरायपाली को पूरे मामले को अवगत कराया गया था.

आरआई और पटवारी ने घटना स्थल पर जाकर जांच किया जहाँ ग्राम पँचायत के निर्देशन में डंगालो को काटने की बात सामने आयी है. लेकिन लापरवाही से पेड़ो को विनाश किया गया है. पंचायत प्रस्ताव में डंगालियो को काटने का प्रस्ताव हुआ था. लेकिन सरपंच और सचिव के बिना निगरानी में पेडो की कटाई करवाई गयी. जिसके कारण कई पेड़ों का ज्यादा नुकसान हुआ है. इससे सरपंच सचिव की लापरवाही भी उजागर होता है.

तहसीलदार युवराज कुर्रे का कहना है कि अभी जाँच रिपोर्ट नही आया है, लेकिन बताया गया कि पेड़ो में कीड़ो की अधिककता और आने वाले दिनों में स्कूल खुलने की संभावनाओ को लेकर पेड़ो की डंगालो को छटाई करने पंचायत ने प्रस्ताव पास किया था. लेकिन डंगालो को छंटनी के नाम पर कई पेड़ो को जड़ से काटने का भी कार्य किया गया है. पेड़ काट रहे मजदूरों को निर्देश दिया गया था कि पेड़ों के डंगालो का छंटनी करना है लेकिन कई पेड़ों को नीचे से काट दिया गया है.

अब देखने वाली बात यह होगी की अवैध पेड़ पौधों को काटने पर किनके ऊपर कार्यवाही होगी या मजदूरों को ही निशाना बनाया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें