नई व्यवस्था : मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ तो नवंबर में सिलेंड... - CG Sandesh

नई व्यवस्था : मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ तो नवंबर में सिलेंडर मिलना मुश्किल : 1 नवंबर से शुरू हो रहा ऑथेटिकिेशन कोड सिस्टम, ओटीपी से मिलेगा सिलेंडर.

मोबाइल नंबर यदि उपभोक्ता गैस ऐजेंसी में अपडेट नहीं कराए हैं, तो वे समय रहते जल्द ही करा लें, यदि मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा, तो उन्हें नवंबर महीने से सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए नया सिस्टम लागू किया है जो एक नवंबर से लागू होगा।

उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य है, क्योंकि उसी नंबर पर ओटीपी आएगी । बिना ओटीपी के डिलिवरी ब्वाय सिलेंडर नहीं देना। केंद्र सरकार ने इस नीति से गैस सिलेंडर के कालाबाजारी को रोकने के लिए लगाम लगा रही है। इस सिस्टम का नाम डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) है। इसके तहत एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल कंपनी के बुकिंग नंबर पर ओटीपी भेजना होगा, तभी अपने घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो सकेगी।

इस पर एक नजर

जिले में तीन कंपनी के 3 लाख 18 हजार 637 उपभोक्ता, एक लाख 76 हजार उज्जवला के उपभोक्ता इंडेन कंपनी के 68 हजार 936 सामान्य उपभोक्ता, भारतीय पेट्रोलियम के 27201 उपभोक्ता, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 46500 उपभोक्ता.

जिले में तीनों कंपनियों की 18 एजेंसी जानिए.इस तरह से हो सकते हैं परेशान ओटीपी से घरेलू गैस सिलेंडर मिलने के नए नियम से उन लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, जिनका मोबाइल नंबर गैस कंपनी में दर्ज है लेकिन वह बंद हो गया है या उसे रिचार्ज नहीं किया.

इससे न तो उनके मोबाइल में ओटीपी आएगा और न वे इसे भेज पाएंगे. इसके अलावा जो पति पत्नी नौकरी करते है और उनका सिलेंडर चौकीदार या पड़ोसी लेते है, वे भी संकट में आ सकते हैं. इसके अलावा जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे भी संकट में में आ सकते हैं. आज भी कई लोग गोडाउन में ही सिलेंडर उठाते है, उनकी भी तकलीफ भी बढ़ सकती है. ओटीपी के कारण वे गोडाउन में जाकर सिलेंडर नहीं ले सकेंगे, क्योंकि डिलीवरी बॉय को भी एप पर अपडेट कराना होगा. इसके साथ ही वे लोग तकलीफ में आ जाएंगे जो अपना सिलेंडर बुक करके दूसरे को अधिक दाम में बेचते हैं.

कामर्शियल सिलेंडरों को इससे मुक्त रखा गया

डीएसी सिस्टम को पहले पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जयपुर और कोयंबटूर में शुरु किया गया था। इन शहरों में सफलता मिलने के बाद अब 1 नवंबर से इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। हालांकि इस नियम में कामर्शियल सिलेंडरों को मुक्त रखा गया है।

एजेंसियों ने पहले ही उपभोक्ताओं को जानकारी दे दी

इंडेन गैस कंपनी के एरिया मैनेजर सुनील कुमार का कहना है कि एक नंवबर से ओटीपी के आधार पर ही ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी करने को लेकर गैस कंपनियां की पूरी तैयारियां है। एजेंसियों के संचालक ने पूर्व में ही उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दे दी थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें