news-details

गेमिंग ऐप्स के शौकीन हो जाए सावधान, प्ले स्टोर पर इन ऐप्स को लेकर जारी हुई चेतावनी

यदि आप भी गेम खेलने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 21 ऐडवेयर गेमिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी पदान की जा चुकी है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी की माने तो, ये 21 ऐप्स हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का भाग हैं।

कंपनी के मुताबिक, मौजूदा समय में Google अभी भी एडवेयर गेमिंग ऐप्स की रिपोर्ट की करवाई कर रहा है। सेंसर टावर के प्रदान किए गए डेटा में कहा गया है कि ये ऐप को ऐप स्टोर से कुल 80 लाख बार डाउनलोड किया गया है।

अवास्ट ऐसा दावा करती है कि इनमें से अनेक एडवेयर गेमिंग ऐप्स का प्रमोशनल कंटेंट यूट्यूब तथा बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर देखने को मिली। गूगल प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड करने के बाद ये उन वस्तुओं को नहीं दिखाती हैं, जिसे ये प्रमोट कर रही होती हैं, किन्तु ऐसा अवश्य होता है कि ये यूज़र्स के फोन को फालतू के विज्ञापन से भर डालती हैं।

यहां चेक करें पूरी लिस्ट :-

1. Shoot Them

2. Crush Car

3. Rolling Scroll

4. Helicopter Attack - NEW

5. Assassin Legend - 2020 NEW

6. Helicopter Shoot

7. Rugby Pass

8. Flying Skateboard

9. Iron it

10. Shooting Run

11. Plant Monster

12. Find Hidden

13. Find 5 Differences - 2020 NEW

14. Rotate Shape

15. Jump Jump

16. Find the Differences - Puzzle Game

17. Sway Man

18. Desert Against

19. Money Destroyer

20. Cream Trip - NEW

21. Props Rescue

हालांकि इन पर डाटा चोरी का आरोप नहीं लगा है। इन ऐप्स को 8 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इन ऐप्स को लेकर बोला गया है कि ऐसे ऐडवेयर में बाकी मैलवेयर से कम खतरनाक मैलिशियस कोड संग आते हैं।





अन्य सम्बंधित खबरें