ये सब्जी सौ-दो सौ नहीं, बल्कि 30 हजार रुपए किलो बिकती है। आइये आपको बताते है सोने जैसी कीमती इस सब्जी का नाम और स्वाद...
दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु, पौधे पाए जाते हैं। अलग-अलग जगह पर अलग तरह की सब्जियां लोग पसंद करते हैं। कुछ सब्जियां सीजनल होती है। वो उस मौसम में बहुतायत मिलती हैं और काफी सस्ती होती है। लेकिन कुछ सब्जियां काफी महंगी होती है। ये सब्जियां हर जगह पैदा नहीं होती। ये कुछ ख़ास इलाकों में ही उगती हैं, इस वजह से इनकी डिमांड के हिसाब से इसका दाम भी आसमान छूते है। आज हम आपको भारत में उगने वाली एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे। ये सब्जी इतनी महंगी है कि आम इंसान इसे खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
ये सब्जी सौ-दो सौ नहीं, बल्कि 30 हजार रुपए किलो बिकती है। आइये आपको बताते है सोने जैसी कीमती इस सब्जी का नाम और स्वाद...
भारत
में कई बार प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां सौ रूपये किलो को पार कर जाती
है। इस हालत में बाजार में अफरातफरी जैसा माहौल हो जाता है। लेकिन अगर आपको
हम कहें कि एक के मार्केट में है जिसकी कीमत 30 हजार रूपये किलो है तो?
शायद
आपको ये सुनकर यकीन नहीं होगा। लेकिन ये बिलकुल सच है। इस सब्जी का नाम है
गुच्छी। ये सब्जी मशरूम की एक जंगली प्रजाति है। ये सिर्फ और सिर्फ हिमालय
में उगती है। इसे दुर्लभ सब्जियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
गुच्छी
की मार्केट वैल्यू 30 हजार रुपए प्रति किलो है। इसे लेकर कई लोग यहां तक
तंज कसते हैं कि इस सब्जी को खाने के लिए आपको बैंक से लोन लेना पड़ जाएगा।
भारत के अलावा इस सब्जी की विदेशों में काफी डिमांड है।
दरअसल,
गुच्छी में कई तरह के औषधीय गुण हैं। ये दिल की बीमारी से ग्रस्त लोगों के
लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इस सब्जी में कई पोषक गुण भी हैं। इस कारण
विदेशों में इसकी काफी डिमांड है।
कई डॉक्टर्स गुच्छी को खाने की
सलाह देते हैं। ये एक तरह से मल्टी विटामिन की नेचुरल गोली ही है। इतने
गुणों की वजह से इसकी काफी डिमांड है लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कारण
कि ये काफी लिमिटेड ही उग पाती हैं।
गुच्छी के पैदा होने का ख़ास
समय होता है। एक तो ये सिर्फ हिमालय में उगती हैं। इसके अलावा इनके पैदा
होने का समय फरवरी से लेकर अप्रैल होता है। जैसे ही ये सब्जी पूरी तरह बड़ी
हो जाती है, बड़ी-बड़ी कंपनियां और कई होटल्स इन्हें खरीद लेते हैं।
इस
सब्जी को तोड़ने के लिए किसानों को काफी ऊंचाई तक जाना पड़ता है। इसे तोड़कर
बारिश के दौरान काफी मुश्किल से सुखाया जाता है। इसके बाद इन्हें बेचा जाता
है। सबसे बड़ी परेशानी इन्हें तोड़ने में ही होती है।
गुच्छी की सबसे
ज्यादा डिमांड अमेरिका, फ्रांस, यूरोप और इटली में है। भारत के हिमालय के
इलाके के साथ ये सब्जी पाकिस्तान के हिंदुकुश में भी उगती है। कहते हैं कि
इसके उगने का एक ख़ास पैटर्न होता है। जब पहाड़ों पर तूफान आता है और बिजली
गिरती है तब ही गुच्छी उगती है।