खरसिया युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने प्रदेशवासियों को... - CG Sandesh

खरसिया युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व दीपावली की दी बधाई..

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व दीपावाली की बधाई देते हुए कहा कि मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास और लंका के राजा रावण का वध कर वापस अयोध्या आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्या के सभी निवासी अपने राजा भगवान श्रीराम के लिए स्वागत की तैयारी में दीप जलाए थे। तभी हर वर्ष दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इससे अलावा यह भी पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को समुद्र मंथन करने के दौरान देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था।और दीपावाली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें