पटाखे से झुलसी प्रयागराज से BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 8 साल की पोती की मौत
प्रयागराज से BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) की 8 वर्षीय पोती पटाखे से झुलसकर मौत हो गई. रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) की पोती अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ते समय 60 प्रतिशत जल गई थी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. किया सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और उनकी पत्नी ऋचा जोशी की इकलौती बेटी थी.
बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं. सोमवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय रीता बहुगुणा जोशी की पोती जल गई. हादसे के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार वाले उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का इंतजाम कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें