30 से ज्यादा बंदरों को जहर देकर मारा फिर बोरे में भरकर फेंका... - CG Sandesh

30 से ज्यादा बंदरों को जहर देकर मारा फिर बोरे में भरकर फेंका, कौन है इन बेजुबानों का हत्यारा?

बेजुबानों पर अत्याचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के महबूबाबाद में यहां 30 से ज्यादा बंदरों को मारकर बोरे में भरा गया और फिर एक टीले पर फेंक दिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि इन बंदरों को जहर देकर मारा गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर इन बेजुबानों का हत्यारा कौन है?

काफी हद तक गल चुके बंदरों के शवों को जिले के शनिगापुरम गांव के पास मंगलवार को एक टीले के ऊपर पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शवों के गल जाने की वजह से ही इनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। वन विभाग और पुलिस अधिकारी आसपास के गांवों में जांच में जुट गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें