तय हो गई इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने की उम्र, जानिए क्या कहता है... - CG Sandesh

तय हो गई इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने की उम्र, जानिए क्या कहता है ICC का नया नियम

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की न्यूनतम उम्र का पता चलता है। यानी अब कोई खिलाड़ी निश्चित समय के बाद ही अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। पहले आयु की कोई बाध्यता नहीं थी।

नए नियमों के मुताबिक अब इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने के लिए खिलाड़ी की उम्र 15 साल होनी जरूरी है। आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह नियम पुरुषों के साथ महिला और अंडर-19 क्रिकेट पर भी लागू होगा। यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बनाया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई क्रिकेट बोर्ड 15 साल से कम उम्र के किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहता है तो इसके लिए निवेदन कर सकता है। सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिन्होंने 14 साल 227 दिन में टेस्ट डेब्यू किया था।


भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर सबसे युवा खिलाड़ी थे। बाद में मास्टर-ब्लास्टर के नाम से पहचाने जाने वाले इस महान क्रिकेटर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। 1989 में मैदान पर कदम रखने वाले सचिन क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि आईसीसी समय-समय पर क्रिकेट की बेहतरी के लिए नियमों में बदलाव करती रहती है। इससे पहले कोरोना काल में क्रिकेट की वापसी के लिए गेंदों पर लार के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया गया। साथ ही कोविड स्थानापन्न का भी नियम लागू किया गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें