news-details

कलार महासभा खरसिया परिक्षेत्र के बरगढ़ मंदिर प्रांगण में सहस्त्रबाहु जयंती मनाया गया-जितेश जायसवाल

आज भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के जयंती पर बाबा भोलेनाथ के दरबार श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बरगढ़ धाम में जोर-शोर से मनाया गया। युवा नेता कांग्रेस जितेश जायसवाल ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जयंती बरगढ़ मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस बीच मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम भगवान सहस्रबाहु का पुष्पों से पूजा अर्चना की गई ततपश्चात भगवान। सहस्रबाहु की आरती की गई। जिसके पूर्व में मंदिर स्थल में ध्वजारोहण किया गया।भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज के ईस्ट देव के रूप माना जनता है।

सहस्त्रबाहु की जयंती प्रतिवर्ष हिन्दू कैलेंडर के कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि मनाई जाती है। सहस्त्रबाहु एक चंद्रवंशी राजा थे। भगवान सहस्त्रबाहु का जन्म महाराज हैहय के 10वीं पीढ़ी में माता पदमिनी के गर्भ में हुआ था।उनका जन्म नाम एकवीर था।

इस मौके पर मंदिर प्रांगण में गाना-बजाना के साथ पूजा अर्चना किया गया,साथ ही लोगो को कार्यक्रम के बीच मे पुरस्कृत किया गया।उसके पश्चात उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में किया गया था जिसे लोग भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा के बाद कार्यक्रम होने के पश्चात ग्रहण किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें