news-details

सुभाष साव बने योग साधना सभा छत्तीसगढ़ के विकासखंड सराईपाली के अध्यक्ष

योग साधना सभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष गुलशन खम्हारी, बाराडोली कराते व खेलकूद साधना सभ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भोजराज साहू व प्रांतीय सचिव अक्षय कंवर के निर्देशानुसार सुभाष साव पिता शिवप्रसाद साव को सराईपाली का विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया,साथ ही विकासखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमाना साव पति मनबोध साव,सुमित्रा यादव पिता पूर्णचन्द्र यादव व हरिलाल बरिहा का चयन किया गया।

साहित्य साधना सभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष व काव्य संसद के संस्थापक पुखराज यादव प्राज,उपाध्यक्ष डिग्रिलाल जगत,प्रांतीय सचिव व सहसंस्थापक सुन्दर लाल डडसेना"मधुर",गुलशन खम्हारी(प्रांताध्यक्ष, योग साधना)ने सुभाष साव के चयन पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि योग प्रशिक्षक सुभाष साव योग के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं,साथ ही सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं,उनके चयन पर मुख्य रूप से काव्य संसद के सहसंस्थापक व प्रांतीय सचिव सुन्दर लाल डडसेना मधुर,भोजराज साहू(प्रान्तीय अध्यक्ष)अक्षय कंवर (प्रान्तीय सचिव कराते) उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें