news-details

छत्तीसगढ़:-नाबालिग लड़की ने घर वालों की डर से रची खुद की दुष्कर्म की कहानी.....!कहानी से पुलिस ने ऐसे उठाया पर्दा पढ़िए खबर...

कवर्धा : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले को कबीरधाम पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। आज एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने जो खुलासा किया वह चौकाने वाली बात थी। दरअसल सिटी कोतवाली थाने में विगत दिनों नाबालिग आदिवासी लड़की ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके अधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। वहीं एसपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि देर रात घर से बाहर होने और घरवालों के डर से नाबालिग ने 4 लोगों द्वारा दुष्कर्म घटना की कहानी रची थी। लेकिन पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की ने अपनी मनगढ़ंत कहानी से खुद पर्दा उठा दिया। इस दौरान पुलिस विभाग पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।

जानिए क्या था पूरा मामला:-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने सिटी कोतवाली थाने में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में नाबालिग आदिवासी ने एक चेहरा पहचानने की भी बात कही थी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस के रात्रि गस्त को लकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।


दुष्कर्म की झूठी कहानी से ऐसे उठा पर्दा:-

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जिले में इस तरह की पहली वारदात थी। पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग जगह संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वारदात के दौरान नाबालिग के साथ उसका साथी मौजूद था। जिसे पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की। जहां साथी के बयान से पुलिस को गुमराह करने का संदेह हुआ। वहीं नाबालिगलड़की भी पुलिस को अलग-अलग बयान देती रही। जिसके बाद पुलिस को दोनों पर शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की जहां दोनों नाबालिग ने मनगढ़ंत कहानी रचने की बात कबूल की। दोनों नाबालिग ने कहा कि देर रात घर से बाहर होने और किसी के देख लेने की वजह से दोनों घबरा गए और घरवालों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची।




अन्य सम्बंधित खबरें