news-details

शिव सेना की बैठक संपन्न : शिव सेना को मजबूत बनाने, गांव गांव मे सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य संख्या बढ़ाने पर दिया गया जोर

छत्तीसगढ़ शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य,प्रदेश सचिव द्वय संजय नाग,सूरज साहू, अजय बंजारे जिलाध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में बैठक सरायपाली के कृष्णा पैलेस में रखा गया। बैठक में शिव सेना को मजबूत बनाने, गांव गांव मे सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।  

बैठक में बताया गया कि नगरनार मे स्थित इस्पात कारखाना निजीकरण के विरोध दिसंबर माह के 14,15,16 को प्रदेश व्यापी आंदोलन मे शामिल होने विषय पर चर्चा की गई। शासकीय शराब दुकान मे कार्यरत स्थानीय युवकों को बिना किसी कारण के हटाया गया है। शिवसेना इसका पुरजोर विरोध करती है। इस संबंध में जिलाधीश महासमुन्द से चर्चा की जावेगी। क्षेत्र के जन हितकारी मांगो को लेकर शिव सेना प्रदर्शन करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 2021 तक पार्टी को तीसरी शक्ति के रूप स्थापित करना है। आज हमारा वोट प्रतिशत 2% से 3% है।जिसे अधिक से अधिक बढाने का प्रयास किया जायेगा। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसका हम विरोध करते हैं और प्लांट मे 60-20-20 के फार्मूले से रोजगार की मांग करते हैं। 60% आदिवासी 20% स्थानीय 20%अन्य लोगों के लिये मांग की जावेगी। इन्हीं मांगो को लेकर शिवसेना 14 दिसंबर को चारामा से जगदलपुर 14 ,15,16 दिसम्बर तक पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करते हुए आंदोलन करेगा। शिव सेना शिक्षित बेरोजगारों को 2500 मासिक भत्ता देने की मांग करती है।

शिव सेना 80% जनहित के कार्य व 20% राजनीति पर विश्वास करता है। जन हित के कार्य जैसे रक्त दान ,गरीब असहाय लोगों की सहायता करना। उनके हक की लड़ाई,महंगाई के विरुद्ध आम जनता को राहत देते हुए काम करना है। कोरोना के दौर मे मजदूरों का पलायन किया जाना एक अभिशाप है। मजदूरों के पलायन के संबंध सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि इस भीषण समस्या से निजात मिल सके। बैठक को संजय नाग,सूरज साहू,सेवक दास दीवान,अजय बंजारे,सुनील चौहान,मनोज बेहरा,छबि दास ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन करते हुए सेवक दास दीवान ने शिव सेना के उद्देश्य नीति सिध्दान्त पर प्रकाश डाला। आगे शिवसेना को मजबूत बनाया जायेगा इसके लिये हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना है।

बैठक के दरम्यान सरायपाली के खिरोद नेगी को नगर अध्यक्ष,सुनील चौहान को बसना विधान सभा प्रभारी,दिनेश सेठ ब्लाक संगठन प्रमुख,मनोज बेहरा युवा सेना विधान सभा प्रभारी बसना एवं बसना शहर का विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी ने सहर्ष अपनी जिम्मेदारी स्वीकारते हुए शिव सेना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर छबि दास विधान सभा प्रमुख,अजय सिंह नेताम विधान सभा उपाध्यक्ष,नीलेश ठाकुर,खिरोद नेगी,दिनेश सेठ,द्रोण साहू,विजय भोई के अलावा भारी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें