सरायपाली : सड़क दुर्घटना में बालसी मार्ग पर 1 की दर्दनाक मौत,... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क दुर्घटना में बालसी मार्ग पर 1 की दर्दनाक मौत, 4 घायल, हादसे के बाद गैस कटर की मदद से निकाले गए शव और घायल

आज सरायपाली से बालसी जाते हुये एक कार में 5 लोग सवार सड़क में अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मार दिए. जिससे इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. वहीं 4 व्यक्ति घायल हो गए.

बताया गया कि कार में सवार लोग शराब भी पिये हुए थे, और सरायपाली से बालसी के तरफ जाते हुए अचानक पेड़ में सीधा ठोकर मार दिए. घटना स्थल से फोटो और वीडियो सामने आया जिसमे कार पूरी तरह धस्वत हो चुका था.

इस घटना में पुलिस को गैस कटर का सहायाता लेना पड़ा और कार को अलग-अलग जगहों को काटा गया तब जाकर मृतक और घायलों को बाहर निकाला गया.

सरायपाली टीआई वीणा यादव से मिली जानकारी के अनुसार बालसी ग्राम में मेन रोड में एक सफ़ेद रंग की कार क्रमांक CG06 GS1093 कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. मौके पर ही कार में सवार कोटेन्दरहा निवासी  टीकालाल की मृत्यु हो गयी. कार चालक सहित अन्य चार लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्म क़ायम किया जा रहा है.

मृत्यु

टीकालाल पिता एवन दीवान (28) 

घायल

घनश्याम पिता शिव लाल पटेल (20)
विशाल पिता दुकालू चौहान (19)
सत्यवान पिता नेपाल सिंदार (19)
बादल पिता हरिचरण सिंदार (39)

सभी ग्राम कोटेनदरहा

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें