कर्नाटक: मछली पकड़ने गए 25 मछुआरों से भरी नाव समुद्र में डूब... - CG Sandesh

कर्नाटक: मछली पकड़ने गए 25 मछुआरों से भरी नाव समुद्र में डूबी, खोजने का अभियान जारी

कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं। हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों को खोजने का अभियान जारी है।

'श्रीरक्षा’ नामक मछली पकड़ने वाली यह नाव बोलार निवासी प्रशांत की थी, जो सोमवार को प्रात: काल से पहले मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। नाव पर कथित तौर पर 25 मछुआरे थे। 25 मछुआरों में से 19 सुरक्षित लौट आये हैं।


मछुआरों के नेता नितिन कुमार ने बताया कि शेष लापता 6 मछुआरों को खोजने और बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई नौकाएं भेजी गईं हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें