विधायक ने किया कनकेबा धान खरीदी केन्द्र मे खरीदी का शुभारंभ, कहा चबूतरा से निर्माण से धान भीगने से मिलेगी राहत.
आज धान खरीदी शुरू होने से पहले ही छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के मुख्य आतिथ्य एवं सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कनकेवा में धान चबूतरा का लोकार्पण किया गया.
इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक किस्मत लाल नंद ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण बहुत सारा धान खराब हो जाता था. जिससे सरकार को नुकसान होता था. परंतु अब धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा निर्माण हो जाने से इस परेशानी का सामना किया जा सकता है.
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नरेन्द्र साहू, उपेन्द्र चौधरी, सरपँच प्रतिनिधि हेतराम पटेल, अक्षय पटेल ,राजू पटेल प्रभारी धान खरीदी केंद्र कनकेवा, समिति प्रबंधक यादराम , हेमलाल पटेल ,संजय पटेल , संपत पटेल, व क्षेत्र के किसानो के उपस्थिति मे धान खरीदी केंद्र में शुभारम्भ और चबूतरा का लोकार्पण किया गया.
