विधायक नंद ने झारखंड के कृषि राज्य मंत्री बादल पात्रलेखा का ... - CG Sandesh

विधायक नंद ने झारखंड के कृषि राज्य मंत्री बादल पात्रलेखा का भोथलडीही धान खरीदी केंद्र में किया स्वागत

झारखंड प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बादल पात्रलेखा का भोथलडीही धान खरीदी केंद्र में छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद एवं उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत चौधरी, विश्वनाथ नायक, कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर युवराज नायक, विनोद दीवान द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पिछले दिन झारखंड के कृषि राज्यमंत्री हमारे छत्तीसगढ़ के धान खरीदी सिस्टम को समझने हेतु धान खरीदी केंद्र भोथलडीही पहुंचे हुए थे। यहां पर उन्होंने भूपेश सरकार की धान खरीदी योजना का मुवायना करते हुए जानकारी लिया।


उन्होंने धान खरीदी और बिक्री के बारे में किसानों से पूछताछ करते हुए विधायक किस्मत लाल नंद से चर्चा किए। इस मौके पर महासमुंद एसडीएम चंद्रवंशी जी, कृषि विभाग के संचालक डी.डी.डोंगरे जी, तहसीलदार नेताम जी, युवराज नायक मैनेजर कॉपरेटिव बैंक सरायपाली एवं अन्य कांग्रेसी नेता तथा कृषक गण बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें