विकासखंड सरायपाली के ग्राम भीखापाली  में मोर मितान मोर संगवा... - CG Sandesh

विकासखंड सरायपाली के ग्राम भीखापाली में मोर मितान मोर संगवारी चौपाल का आयोजन किया गया.

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू के  मार्गदर्शन में बीपीएम  शीतल सिंह एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी           टी आर धृतलहरे, भेषज साहू, सुपरवाइजर मोहम्मद कादिर, आर एच ओ महिला पेमिन ठाकुर के द्वारा विकासखंड सरायपाली के ग्राम भीखापाली में मोर मितान मोर संगवारी चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित जनसमुदाय को बिना चीर फाड़ के पुरुष नसबंदी के बारे में बताया गया कि पुरुष नसबंदी ऑपरेशन 5 से 10 मिनट में पूरा हो जाता है. पुरूष नसबंदी के कुछ समय बाद हितग्राही अपना सामान्य कार्य कर सकता है इससे कोई कमजोरी नहीं होता है.

इस चौपाल कार्यक्रम में ग्राम भीखा पाली के पुरुष नसबंदी करवा चुके सुरेश मिश्रा के द्वारा अपने अनुभव को साझा किया एवं वहां उपस्थित नागरिकों को पुरुष नसबंदी ऑपरेशन हेतु प्रेरित किया गया. पुरुष नसबंदी आपरेशन कराने पर हितग्राही को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2000 दो हजार रुपये की राशि दिया जाता है.

ग्राम भीखापाली के मोर मितान मोर संगवारी कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक रात्रे, ललित ओगरे, बसंत ओगरे, शांतनु सागर, योगेश्वर एवं ग्रामीण युवकों का विशेष सहयोग रहा उक्त प्रोग्राम से प्रभावित होकर ग्राम भीखा पाली के दो युवकों द्वारा पुरुष नसबंदी करवाने हेतु अपना सहमति दिया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें