खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने बी.वी. ... - CG Sandesh

खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने बी.वी. श्रीनिवास को भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी

कांग्रेस की युवा इकाई के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया,पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की है।खरसिया युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने बीवी श्रीनिवास को भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

पिछले साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से केशव चंद यादव के इस्तीफा देने के बाद श्रीनिवास को संगठन का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था,कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं जिस वजह से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.

पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीनिवास ने कहा, मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं. हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे.’’


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें