मृत व्यक्तियों को मिल रहा वृध्दा पेंशन ! - CG Sandesh

मृत व्यक्तियों को मिल रहा वृध्दा पेंशन !

भानुप्रताप यादव जशपुर. जिला के बगीचा ब्लॉक के सरधापाठ ग्राम पंचायत में इंदिरा गांधी वृध्दा पेंशन योजना के तहत मृत व्यक्ति को भी पेंशन मिल रहा है. वे पेंशन लेने श्मशान घाट से आ रहे हैं. सरधा पाठ पंचायत भवन में मामला ग्राम पंचायत सरधापाठ का है. अभी फिलहाल में मई 2020 से सितंबर 2020 तक पेंशन वितरण हुआ जिसमें घुमन पिता झिमन, धुनिया पत्ति रामसुंदर को पेंशन सचिव के द्वारा दिया गया है. जिसमें घुमन पिता झिमन की मृत्यु 1 वर्ष पूर्व हो चुका है. धुनिया पति रामसुंदर की मृत्यु 4 वर्ष पूर्व हो चुका है.

लेकिन मृत व्यक्ति के नाम से पैसा मिल रहा है और मृत व्यक्ति के परिजन लाभ ले रहे हैं. ग्राम पंचायत की है सचिव ग्राम सरपंच श्रीमती कलावती बाई उनके घर के परिवार को हस्ताक्षर पंजे में मृतक के परिवारों के द्वारा हस्ताक्षर करवाकर पेंशन दिया जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि जो व्यक्ति वृद्धा पेंशन के लायक है उसे पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इस तरह सरधापाठ पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है शासन और प्रशासन को इसमें कार्यवाही करनी चाहिए. मृत व्यक्ति के परिजन इंदिरा गांधी वृध्दा पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें