कोरबा : अधिकारियों के नाम पर दबंगई, युवक युवतीयो ने सतरेंगा ... - CG Sandesh

कोरबा : अधिकारियों के नाम पर दबंगई, युवक युवतीयो ने सतरेंगा टूरिस्ट स्पॉट में जमाया धौंस

सरकार से लेकर प्रशासन तक ने सतरेंगा को लेकर ना जाने कितने ख्वाव संजोये बैठे हैं… विश्व पर्यटन की मानचित्र में स्थापित करने की ना जाने की कितनी कवायद चल रही है….और दूसरी तरफ कुछ टपोरी किस्म के लोग सतरेंगा का सत्यानाश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। बुधवार की शाम टपोरियों की एक टोली SP अभिषेक मीणा का कथित भतीजा बनकर सतरेंगा आ धमका और बोट को ही हाईजैकर कर लिया 

जानकारी के मुताबिक सतरेंगा के मॉडर्न टूरिज्म पॉइंट में बुधवार की शाम कुछ बिगड़ैल नवाब लड़कियों के साथ घूमने पहुचे थे। अब लड़कियां साथ थी तो धौंस दिखाना तो लाजिमी था, नशे में धुत्त इन शातिरों में एक ने सतरेंगा रिसोर्ट खुलवाने खुद को कोरबा एसपी अभिषेक मीणा का भतीजा बता दिया, तो पास खड़ी एक लड़की एसपी की बहू बताकर टपक पड़ी। … फिर क्या था एसपी के रिश्तेदार होने का धौस देने से डरे-सहमे कर्मियों ने रिसोर्ट कैंपस का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद युवकों ने पर्यटन विभाग के कर्मियों पर रात के वक़्त बोटिंग करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया गया।

एस.पी.अभिषेक मीणा ने ऐसे किसी रिश्तेदारों की कोई जानकारी नही होने की बात कही। फिर क्या था मामले की जानकारी सामने आते ही कोरबा एस.पी.अभिषेक मीणा ने तत्काल बालको पुलिस टीम को मौके पर कारवाई के लिए रवाना किया गया। सतरेंगा में पुलिस टीम ने रेड कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जो कि शराब के नशे में धुत्त थे।

बताया जा रहा है कि पकड़े आरोपियों के साथ लड़किया भी मौजूद थी, जिसमे एक लड़की खुद को एस.पी. अभिषेक मीणा की बहू बताकर पर्यटन मंडल के कर्मियों पर धौस जमाने की कौशिश कर रही थी। लेकिन पुलिस के पहुचने से पहले बाकी के लोग मौके से भाग चुके थे। सूत्रों की माने तो एस.पी.अभिषेक मीणा के रिश्तेदार बताकर पर्यटन मंडल के कर्मियों के साथ दबंगई करने वालो में कुछ लोग शहर के एक रसूख रखने वाली ठेका कंपनी के लोग थे। जो कि मौका पाकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार कर कानूनी करवाई कर कर रही है।

एस.पी.अभिषेक मीणा का धौस दिखाकर युवकों ने दो बोट से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पहुचकर जमकर जाम छलकाया। फिर क्या था शराब का नशा चढ़ने के बाद युवकों ने बोट के एक ड्राइवर से बोट छीन ली और खुद शराब के नशे में बोट सतरेंगा डुबान में चलाने लगे।

पर्यटन विभाग के कर्मियों की माने तो शराबी युवकों की लापरवाही से 3 बार बोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से टकराने से बाल-बाल बच गया। शराबी युवकों की रंगदारी से परेशान कर्मियों ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी अपने मैनेजर को दी गई। जिसके बाद मैनेजर शहनवाज ने कोरबा एस.पी.अभिषेक मीणा से संपर्क कर हक़ीक़त जानने की कोशिश की गई।

कोरबा एस.पी.अभिषेक मीणा ने NPG से बात कर बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई,उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया गया। भविष्य में भी ऐसी कोई घटना होती है जिसमे किसी अधिकारी का धौस दिखाकर कोई भी दबंगई करने का प्रयास करता है, तो ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस शख्त कारवाई करेगी किसी को भी बख्शा नही जाएगा ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें