बाबा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय प्रशासन निष्क्रिय,वृद्ध जन सेवा समिति के सदस्य ने की साफ सफाई
सराईपाली के वार्ड क्रमांक 1 अंबेडकर नगर में अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सरायपाली का स्थानीय प्रशासन साफ-सफाई को लेकर उदासीन नजर आया यह खबर फोटो के साथ जब सोशल मीडिया पर शाम 5:बजे वायरल हुई इस खबर की जानकारी मिलते ही सराईपाली की समाज सेवी संस्था वृद्ध जन सेवा समिति के सदस्य साफ सफाई के लिए वार्ड क्रमांक 1 अंबेडकर चौक पहुंचे तथा समिति के अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर तथा दुष्यंत साहू ने झाड़ू लगाकर चौक की साफ सफाई की समिति के संरक्षक हरदीप सिंह रैना ने धूप अगरबत्ती करते हुए मूर्ति का माल्यार्पण किया और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि
स्थानीय प्रशासन का बाबा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर इस प्रकार उनकी प्रतिमा के आस पास साफ सफाई को लेकर उदासीन होना प्रशासन की निष्क्रियता का प्रतीक है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने शोषित दलित पिछड़े वर्ग को आवाज दी है भारत में सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से न्याय मिले हेतु प्रयास किया है संविधान में लोगों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं आज अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 1 के युवा साथी सुमन्त ओगरे तेजराम मिर्धा हीराचंद स्वाई धर्मेंद्र रात्रे डोमन मिरी आदि उपस्थित रहे !