सराईपाली शहर के दो अहम मुद्दों पर महासमुन्द लोकसभा कांग्रेस ... - CG Sandesh

सराईपाली शहर के दो अहम मुद्दों पर महासमुन्द लोकसभा कांग्रेस अध्यक्ष आईटी सेल ज़फ़र उल्ला ने महासमुन्द विधायक संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर एव छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार से मुलाकात कर चर्चा कर मांग पत्र सोपा

कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ज़फ़र उल्ला ने बतलाया कि सराईपाली क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सम्बंधित जरूरत को देखते हुए शहर में स्थित पुराने शासकीय अस्पताल जहा सिटी डिस्पेंसरी चालू है उस जगहा पर 50 बिस्तर वाला अस्पताल खोलने की चर्चा छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर से कर उन्हें मांग की है। ज़फ़र उल्ला ने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर से चर्चा के दौरान सराईपाली में शासकीय अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया

जहा मरीजो को अस्पताल पहुचने के लिए काफी दूरी का सामना करना पड़ता है तो वही मरीजो को अस्पताल तक पहुचने के लिए साधन उपलब्ध नही होता शाम के वक़्त तो काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। शहर के 15वार्डो की जनता को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए शहर के अंदर 50 बिस्तर वाला अस्पताल खोलने की बात कही जिस तरहा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के प्रयास से महासमुन्द में मेडिकल कॉलेज का सौगत मिला है उसी तरहा सराईपाली शहर के अंदर 50 बिस्तर वाला अस्पताल की सौगात मिले।


सतनाम संदेस यात्रा के दौरान सराईपाली पहुचे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार से रेस्ट हाउस में मिल कर उन्हें जोगी तालाब की एहमियत उसके भरे रहने से शहर वासियों को लाभ पर चर्चा करते हुए जोगी तालाब के दोनों छोर पर बोर खनन कर जोगी तालाब को भरे जाने के लिए पत्र दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल ज़फ़र उल्ला ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से कहा कि सरायपाली का जोगी तालाब शहर के वाटर लेबल का बनाये रखने में अहम किरदार निभाता है

इसके भरे रहने से शहर की जनता को इसका लाभ रहता है लगातार हमारे मांग पर पालिका प्रसासन ने बडे तालाब से बरसात के बहते पानी को जोगी तालाब ने भरने का काम किया है परंतु इतना पर्याप्त नहीं है इस लिए बहुत जरूरी है जोगी तालाब को ओर किसी साधन से भरा जाए बरसात के बाद भी ये 12माह भरा रहे इसके लिए बहुत जरूरी है जोगी तालाब के समीप दो बोर खनन कर इसे भरा जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें