गुंडों की तरह मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, एफ आई आर दर्ज , अब तक कोई कार्यवाही नहीं।
भानूप्रताप यादव - प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड एवं नवीन तहसील सन्ना क्षेत्र अंतर्गत में एक दबंग परिवार के द्वारा गुंडों की तरह मारपीट का मामला सामने आया है वीडियो हुआ वायरल पीड़ित परिवार के द्वारा बगीचा थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
आपको बता दें कि जिले के नवीन सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत सुलेशा में दबंग व्यक्ति उपेंद्र यादव,प्रेमचन्द यादव, लालमुनि यादव व राधिका यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़िता मांगो यादव पति श्री लखि यादव व पीड़िता की बहू पूर्णिमा यादव पति नंदलाल यादव के साथ लाठी डंडे से मारपीट व जानलेवा हमला कर दिए जिसमे उनको बहुत चोट आई है जिसे ग्रामीणों परिवार वालों की सहायता से तत्काल रात्रि बगीचा अस्पताल ले गए एवम एफआईआर दर्ज कराई गई है उपेंद्र यादव लालमणि यादव प्रेमचंद यादव वह राधिका यादव इन चारों के द्वारा जिस प्रकार वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने कितनी दबंगई व गुंडों की भांति लक्षण दिखाते हुए अभद्र भाषा व गरीब परिवार महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं जिसमें डंडा (पुवाल खींचने वाला हथियार) कलारी से वार करते नजर आ रहे हैं
जिसमें वही पीड़िता बिलक बिलक कर रो रही है लेकिन उनका ताव नहीं ठहर रहे
है वहीं (परिवार वालों के कथना अनुसार इन दबंग (गुंडों) की भांति के द्वारा बार-बार हमें परेशान किया जाता है वह मारपीट गाली-गलौज वह हमारे अगल-बगल लगे खेतों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं अभी हाल ही में हमारे एक बकरी को उनके द्वारा मार दिया गया था जिसे थाने में एफ आई आर दर्ज कराए लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नहीं हुआ है अगर अभी भी सुनवाई नहीं हुआ मामले की जांच नहीं की गई तो हम अन्य कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे)
घटना कुछ इस प्रकार है
ज्ञात हो कि दिन मंगलवार दिनाँक 1।12।2020 को लगभग 06 बजे पीड़िता मांगो यादव व बहु पूर्णिमा यादव घर के बगल में भाजी तोड़ रहे थे उसी समय सामने लगे गेंहू की फसल में कुछ गाय बैल फसल को बर्बाद कर रहे थे जिसे पीड़िता ने देखी और जाकर गेहूं के फसल से बैलों को बाहर निकलने लगी गेहूं की फसल से गाय बैल को भगाते देख एवम पुरानी रंजिश की बात को लेकर उपेन्द्र यादव व पत्नी लालमुनी यादव ने पीड़िता माँगो यादव को गाली गलौज देने लगे तभी उसका भाई प्रेमचंद यादव व उसकी बहन राधिका यादव पहुंचे और पीड़िता मांगो यादव को (वीडियो में साफ देखा जा सकता है) कलारी व डंडे से मारपीट करने लगे एवम गंदी गालियां अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे तभी पीड़िता की बहू पूर्णिमा यादव बीच बचाव करने पहुची जिसे भी उपेंद्र यादव,लालमुनि यादव,प्रेमचंद यादव,व राधिका यादव के द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला किया गया
जिसमें पीड़िता के बेटे नंदलाल यादव (तीनो) को गम्भीर चोटें आईं हैं जिसे परिवार वालो के स द्वारा आनन-फानन में बगीचा शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज होने के बाद बगीचा थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।आपको बता दें कि (पीड़िता के परिवार के कथनानुसार) उपेंद्र यादव व उसकी पत्नी लालमुनि यादव के द्वारा पीड़िता व उसके परिवार वालों बार बार परेशान किया जा रहा है एवम मारपीट गाली गलौज किया जाता है ।जिसपर एफआईआर दर्ज करा दी गयी है