ग्रामीणों से ठगी एक कोटवार को पड़ गया भारी...राजस्व कोटवार चौहान को तहसीलदार ने किया निलंबित..छत्तीसगढ़ के अन्य कोटवार पर भी है शिकायत..
अम्बिकापुर तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से राजस्व कोटवार को निलंबित कर दिया| राजस्व कोटवार पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है| राजस्व कोटवार से ग्रामीण इतने नाराज है कि उन्होंने चक्काजाम करने की धमकी दी|
क्या है मामला –दरअसल, कोटवार नरेंद्र चौहान पर ग्रामीणों का आरोप है कि उसने नौकरी दिलवाने, वनभूमि पट्टा दिलवाने, श्रमिकों को अनुदान दिलवाने, भूमि सीमांकन करवाने, सड़क निर्माण कराने के नाम पर 9 लाख की ठगी की है| जिसके लिए ग्रामीण सीतापुर तहसीलदार को कई बार ज्ञापन सौंप चुके थे| परंतु कोई कारवाई नही की गई|
राजस्व कोटवार को तहसीलदार ने किया निलंबित, ग्रामीणों से ठगी करने का मामला
हड़ताल एवं चक्का जाम की हिदायत - गुस्साएं ग्राम पंचायत ललीतपुर के ग्रामीण मंगलवार को हड़ताल एवं चक्का जाम करने की हिदायत देने लगे और आखिरी बार अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया| साथ ही त्वरित कारवाई की मांग की|
तहसीलदार का एक्शन –
मामले में तहसीलदार सीतापुर नें कोटवार नरेंद्र
चौहान से जवाब लिया| आवेदक गणों एवं अनावेदक से शपथ कथन अंकित कर कोटवार
को छ.ग. भूराजस्व संहिता 1959 की धारा 230 के नियम 05 के तहत निलंबित किया।
वही, तहसीलदार सीतापुर प्रवीण भगत ने कहा कि जांच की जा रही है जल्द उचित
कार्यवाही की जायेगी।