कांकेर में भी लोगो ने किसानों के हक में अपनी दुकानें रखी बंद.
8 दिसंबर को पूरे भारत में किसान आंदोलन के चलते किसानों के हक में भारत बंद का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से पक्ष विपक्ष में थोड़ी हताहत हुई थी, हालांकि केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बाद हर राज्य में सुरक्षा को लेकर सावधानी के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे.
वहीं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ-साथ कांकेर में भी लोगो ने समर्थन कर अपनी दुकानों को बन्द रखा. और किसानों के साथ-साथ आम जनता भी इस आंदोलन में शांति से किसानों के हक में दिखी.
बता दें कि लगातार चल रहे इस किसान आंदोलन में अब तक तीन किसानों किं मौत हो चुकी है. कई मशहूर कलाकारों ने भी किसानों के हक में सोशल मीडिया पर आक्रोश जताया है वा उन्हें पूरा सपोर्ट कर रही है
अन्य सम्बंधित खबरें