पत्नी के डर से पुलिस वाले ने मांगी छुट्टी, कहा 'साले की शादी... - CG Sandesh

पत्नी के डर से पुलिस वाले ने मांगी छुट्टी, कहा 'साले की शादी में न गया तो बीवी डांटेगी'...

पत्नी की डर का आलम ये कि कोई छुट्टी की एप्लिकेशन पर भी ये बात बयां कर दे, तो हैरानी होगी ही. ऐसा ही एक मामला भोपाल में सामने आया है. आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि जिस शख्स को बीवी का इतना डर है वो एक पुलिस कांस्टेबल है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिलीप नाम के पुलिस कांस्टेबल ने छुट्टी मांगी, इसके लिए प्रार्थना पत्र जमा कराया. जब उसकी एप्लिकेशन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पढ़ा तो वे हैरान रह गए.

अपने पत्र में कांस्टेबल ने लिखा था कि वो पत्नी के डर से छुट्टी मांग रहा है. उसके साले की शादी है. अगर उसे छुट्टी नहीं मिली तो उसकी बीवी उसे नहीं छोड़ेगी. उसने धमकी दी है कि इसका परिणाम सही नहीं होगा.

इसके बाद किसी ने ये खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो साथ में प्रार्थना पत्र भी अटैच कर दिया. देखें-बहरहाल, अफसरों ने इसे कांस्टेबल की अनुशासनहीनता मानते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया है.

अधिकारियों का कहना है कि दिलीप पहले ही 90 दिन से ज्यादा की छुट्टी ले चुका है. इसलिए उसे बार-बार छुट्टी नहीं दी जा सकती. दिलीप ने 11 दिसंबर से पांच दिन की छुट्टी मांगी थी. दिलीप को छुट्टी नहीं मिली है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें