छात्रा से अश्लील हरकत,एबीवीपी ने आरोपी शिक्षक का फूंका पुतला - CG Sandesh

छात्रा से अश्लील हरकत,एबीवीपी ने आरोपी शिक्षक का फूंका पुतला

सरगुजा  जिले के ग्राम परसा हाई स्कूल में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां छात्रा के साथ मौके का फायदा उठाकर शिक्षक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा के परसा हायर सेकेंडरी स्कूल में 1 दिसंबर को बारहवीं की पूरक परीक्षा आयोजित हुई थी। इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक नुरुल हसन अंसारी द्वारा एक छात्रा से अश्लील हरकत की गई।परीक्षा के कुछ दिनों बाद छात्रा ने इसकी सुचना दी, महिला थाने में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है।

छात्रा के साथ हुए इस तरह की हरकत से लोगो में आक्रोश है वही शिछक की मर्यादा लांघी गयी है जिसे लेकर शिछक का पुतला भी फूंका गया हैइधर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद से ABVP के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शिक्षक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें