दर्दनाक हादसा :  कर्ज से परेशान युवक ने 100 फीट से अधिक ऊचे ... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : कर्ज से परेशान युवक ने 100 फीट से अधिक ऊचे मोबाईल टॉवर से लगा दी छलांग

जानकारी के मुताबिक, जिले के पामगढ़ में आज कर्ज से परेशान एक युवक ने 100 फीट से अधिक ऊचे मोबाईल टॉवर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. युवक ने टॉवर में चढ़ कर लोगों को अपनी परेशानी भी बताई थी हालांकि इसके बाद युवक के परिजन और पुलिस के अधिकारियों ने उसे कर्ज से मुक्ति दिलाने का भरोसा भी दिलाया। लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी. घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक पामगढ़ का रहने वाला प्रकाश कुर्रे है. मृतक की माँ सहोद्रा बाई ने बताया कि मृतक भाईयो में सबसे बड़ा था. पति के मौत के बाद खेत उसके नाम पर आ गया था. जिसे उसने किसी के पास बिना किसी को बताए गिरवी रख दिया. वर्तमान में धान बेचने के लिए जब पर्ची की जरूरत पड़ी, तो यह बात खुलकर सामने आई.

खेत गिरवी रखने की बात सामने आने के बाद से युवक परेशान रहने लगा और खाना पीना सब बंद कर दिया. इसी बीच युवक बुधवार को 3.30 बजे के आसपास घर के सामने बने टॉवर पर चढ़ गया. युवक को बचाने के लिए उसका 1 दोस्त और 1 भाई भी टॉवर पर चढ़ने लगे.

बताया जाता है कि प्रकाश को बचाने के लिए उसका मित्र श्रीपाल किसी तरह टॉवर के ऊपर तक पहुंच गया था. वह युवक से बमुश्किल 5 फीट ही दूर था. नीचे की लाइन में वह खड़ा था और ऊपर प्रकाश था. श्रीपाल लगातार उसे समझाने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ रहा था, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका. प्रकाश ने आखिरकार छलांग लगा दी.



अन्य सम्बंधित खबरें