कोरोना काल होने के बावजूद 03 से 05 हजार रूपये प्रतिदिन की कमाई, गढ़कलेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन का विक्रय
नया बस स्टैण्ड कांकेर में स्थित गढ़कलेवा में कोरोना काल होने के बावजूद 03 से 05 हजार रूपये प्रतिदिन की कमाई हो रही है। महिला बहुउद्देशीय विपणन सहकारी मर्यादित समिति चारामा द्वारा संचालित गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे- अरसा, फरा, बड़ा, भजिया, इत्यादि का विक्रय किया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह की सचिव कलावती कश्यप ने बताया कि समिति के 09 महिलाओं द्वारा गढ़कलेवा का संचालन किया जा रहा है, सभी महिलाऐं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। शुरूआती माह में गढ़ कलेवा में प्रतिदिन 07 से 10 हजार रूपये तक का विक्रय किया जाता था, कोरोना काल होने के कारण वर्तमान में प्रतिदिन 3 से 5 हजार रूपये तक की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से अब तक 03 लाख रूपये से अधिक के छत्तीसगढ़ी व्यंजन का विक्रय गढ़कलेवा के माध्यम से किया जा चुका है।
अन्य सम्बंधित खबरें