news-details

लड़की से बनाए संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो दहेज़ देकर कराई शादी, दूल्हे को प्रेग्नेंसी का चला पता, अब...

स्कूल से लौट रही 16 साल की किशोरी के साथ एक शख्स ने रास्ते में ही रोक कर संबंध बनाए. शख्स ने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी करेगा. ये कहते हुए कई बार किशोरी से रेप किया. रेप की वजह से लड़की प्रेग्नेंट हो गई. प्रेग्नेंट होने पर शख्स लड़की के मातापिता से मिला और खुद दान दहेज़ के लिए रुपए खर्च कर शादी भी करा दी, लेकिन शादी के एक दो दिन में ही दूल्हे को दुल्हन के प्रेग्नेंट होने की बात पता चल गई, फिर.

मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है. यहां एक 16 साल की लड़की 11वीं में पढ़ती थी. वह स्कूल से लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में मिले एक मनोज कुमार नाम के युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. और कहा कि वह उससे शादी करेगा. इसके बाद युवक ने लड़की से कई बार सम्बन्ध बनाये.

बारबार सम्बन्ध बनाये जाने के कारण लड़की प्रेग्नेंट हो गई. प्रेग्नेंट होने पर लड़के ने लड़की के लिए बड़ा कदम उठाया. वह लड़की के परिजनों से मिला और लड़की की 17 साल की उम्र में ही शादी करा दी. इतना ही नहीं, दहेज़ और बाकी खर्च भी खुद किया. लड़की प्रेग्नेंट है, इसकी भनक लड़की के परिजनों को भी नहीं लगने दी.

लड़की की जिस लड़के से शादी हुई, उसे शादी के एक दो दिन में ही दुल्हन के प्रेग्नेंट की जानकारी हो गई. गर्भवती होने की जानकारी होने पर दूल्हा अपनी पत्नी यानी उस लड़की को मायके में छोड़ गए. ये मामला 2016 से शुरू हुआ. 2017 में शादी के बाद रेप और प्रेग्नेंट होने की जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक मनोज के साथ मुकदमा दर्ज कराया.




अन्य सम्बंधित खबरें