जीजा के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली  पत्नी, डांटने पर जीज... - CG Sandesh

जीजा के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली पत्नी, डांटने पर जीजा ने की मारपीट.

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन व जान कर हर कोई हैरान है दरअसल रिश्तों को शर्मसार करनेवाला ये पूरा मामला भिलाई के जामुल का है जहाँ एक जीजा ने अपने ही साले की बीवी याने अपनी सलहज के साथ अनेतिक रिश्ता कायम कर लिया था.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश चतुर्वेदी 22 दिसंबर को अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बड़ी बहन के गांव बासीन आया था। जय स्तंभ के पास रात को हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सभी लोग घर में ही देख रहे थे। इस दौरान राजेश को नींद आने लगी तो वह सोने के लिए चला गया। अगले दिन तड़के करीब 4 बजे राजेश की नींद खुली, तो देखा कि उसकी पत्नी कीर्ति वहां नहीं है ,वह उसे ढूंढने लगा तो उसकी पत्नी जीजा के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली।

इस पर युवक ने पत्नी को डांटा तो जीजा ने गाली-गलौज करते हुए युवक को लात-घूंसों से पीटा इस दौरान युवक की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी जमकर मारा, वही पीड़ित के बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ अभी उसका इलाज जारी है, इधर राजेश ने भी अपना इलाज कराया और फिर जामुल थाने आकर FIR दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने जीजा जागेश्वर पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें