नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरायपा... - CG Sandesh

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरायपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सत्र 2020 के अंत में समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अपराध /चालान/मर्ग/ शिकायत निकाल करने हेतु निर्देशित कर मुहिम चलाया जा रहा है. जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूलकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक वीणा यादव द्वारा मुखबीर लगाकर लगातार फरार आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी.

इसी दरमियान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सरायपाली के अपराध क्रमांक 333/2020 धारा 363भा द वि की अपहृता नाबालिक लड़की झारखंड राज्य के जिला पूर्वी सिंहभूम के आसपास सोनू नामक लड़के के कब्जे में रहकर ईटा बनाने का काम कर रही है ।

जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम बनाकर दिगर राज्य झारखंड जाने हेतु निर्देशित किया गया, थाना सरायपाली की टीम पहुंच कर उक्त ईटा भट्ठा में घेराबंदी कर दबिश दिया गया । जहां ग्राम छोटे साजापाली के काम कर रहे कुछ मजदूर मिले जिन्हें कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 'तुम लोग मुझे पकड़वा दोगे 'कह कर आरोपी उक्त लड़की को लेकर यहाँ से कहीं चला गया है.

जिस पर उनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त आरोपी रायपुर में पूर्व में काम करता था और वहां मिल सकता है की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दूसरी टीम बनाकर सरायपाली से रायपुर के लिए रवाना किया गया। जहाँ तेंदुआ नामक जगह में किराये के मकान में उक्त नाबालिक लड़की मिली जिसे एक लड़का सोनू उरांव ग्राम छोटे साजापाली थाना सराईपाली का रहने वाला अपने साथ वहाँ रखा हुआ था जो लड़की को अपने साथ भगाकर लाना बताया.

तब उक्त नाबालिक बालिका तथा आरोपी सोनू उरांव को सरायपाली थाना लाया गया जहाँ विधिवत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में धारा 366,376(2)(n)भादवि तथा pocso एक्ट 2012 की धारा 6,जोड़ी जाकर नाबालिक अपहृता को उसके परिजनों को सुपुर्द कर। आरोपी सोनू उरांव पिता नरेश उरांव उम्र 20वर्ष निवासी छोटे साजापाली को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24/12/2020 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है.....

उक्त कार्यवाही में थाना सरायपाली के निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र भोई , नीलाम्बर सिह नेताम , प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू,हिमाद्री देवता , आरक्षक अनिल मांझी ,दिलीप पटेल ,टीकाराम नायक,राहुल वर्मा, तुंगजध्वज सिंह, राजेश बारीक़, शिवशंकर राज व महिला आरक्षक सौदामिनी बगर्ती, चन्द्रकला वर्मा तथा अन्य थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें