एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री, कहा-प्रदेश छोड़ दो नही तो 10 ... - CG Sandesh

एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री, कहा-प्रदेश छोड़ दो नही तो 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा...गुंडे ,बदमाश , फन्ने खां, आने पद का दुरुपयोग करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नही

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज कल एक्शन मोड में चल रहे हैl एक बार फिर उन्होंने गुंडों को प्रदेश छोड़ने की चेतावनी दीl उन्होंने अपनी चेतावनी में कहा कि मध्य प्रदेश छोड़ देना, नहीं तो 10 फीट जमीन के नीचे गाड़ दूंगाl सीएम शिवराज होशंगाबाद के बाबई में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अपराधियों को यह चेतावनी दीl सीएम शिवराज शुक्रवार को यहां एक किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान एक्शन मोड में चल रहे मुख्यमंत्री शिवाराज सिंह ने कहा कि ‘आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पूरे फॉर्म में है मामा अभी। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया। कहीं भवन बना दिया। कहीं ड्रग माफिया है। सुन लो रे! मध्यप्रदेश छोड़ देना,10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां यह कोई नहीं चलने वाले अब।’

सुशासन का मतलब है, बिना परेशानी के काम हो जाए

सीएम सिंह ने कहा कि सुशासन का मतलब है, बिना लिए दिए, निश्चित समय सीमा में सरकार द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ जनता को मिल जाए और यह मैं सुनिश्चित करूंगा। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पावर, रसूख का इस्तेमाल करने वाले, जनता को परेशान करने वाले प्रदेश छोड़ दें।


अन्य सम्बंधित खबरें