प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस पुष्पेंद्र पटेल ने... - CG Sandesh

प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस पुष्पेंद्र पटेल ने कांग्रेस की 136 वे स्थापना दिवस की दी बधाई

किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं प्रेस विज्ञप्ति मे उन्होने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बहुत पुराना है. आज हम जिस स्वतंत्र भारत मे सांस ले रहे है वह कांग्रेस पार्टी की देन है. नेहरू गांधी सुभाष आदी कांग्रेस के नेता ओ ने देश को आजादी दिलाने मे अहम भूमिका निभाई. देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने देश मे औद्योगिक विकास किया है. 

आधुनिक भारत के जनक नेहरू ने बड़े-बड़े बांध बनाकर कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति लाया. इस्पात संयंत्र बनवाकर औद्योगिक विकास किया, इंदिरा गांधी ने बैंक को किसानो के दरवाजा तक पहुंचाया. डिजिटल भारत की सोच राजीव जी ने रखी मोदी जब पैदा नहीं हुए थे. उस समय से भारत विकास शील शक्तिशाली व आत्म निर्भर बन चुका था. 


उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्य काल मे मनरेगा जैसे कार्यो के शुरुवात कर विकास को नई गति दी. मनमोहन सरकार की उदारीकरण की नीति से सभी राज्यों मे विकास के मार्ग खुले. जी डी पी दर कांग्रेस शासन मे 16 प्रतिशत थी. आज बीजेपी शासन मे 6 प्रतिशत हो गया, किसानो की आय दुगुनी कर्ज माफी पर बडे बडे भाषण देने वाले नरेंद्र मोदी उल्टा किसानो पर प्रहार कर रहे है. तीन काले कानून चोरी चुपके पास केवल बड़े पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है. देश भर के किसान इसका विरोध कर रहे हैं. केवल भाजपा के नेता ही इसका समर्थन कर रहे है. छत्तीसगढ़ राज्य का नव निर्माण हो रहा है केंद्र सरकार के सहयोग के बिना भी हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुचारू रूप से किसानों की धान खरीदी कर केंद्र सरकार से समुचित बारदाना व्यवस्था नहीं किए जाने पर कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीद केंद्र मे बारदाना प्रबंध कर धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें